भूपेश बघेल का बड़ा बयान: “छत्तीसगढ़ नहीं छोड़ रहा हूं”—CM साय के प्रेस अधिकारी ने साझा किया कार्टून, कहा—”कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे पूर्व सीएम”

रायपुर, 22 फ़रवरी 2025 पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा द्वारा जारी पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी। भूपेश बघेल ने कहा, “किसी को खुश होने की जरूरत नहीं, मैं छत्तीसगढ़ नहीं छोड़ रहा हूं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महासचिव बनने के बावजूद वे प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहेंगे।
गौरतलब है कि भाजपा ने एक कार्टून जारी किया था, जिसमें भूपेश बघेल को बोरिया-बिस्तर समेटते हुए दिखाया गया था। इसके जवाब में बघेल ने कहा, “रमन सिंह जब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, तब भी पांच साल तक राज्य से बाहर नहीं निकले। मैंने जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे पूरी निष्ठा से निभाया है।”
सीएम विष्णुदेव साय के प्रेस अधिकारी ने ली चुटकी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रेस अधिकारी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए एक कार्टून साझा किया और लिखा, “छत्तीसगढ़ कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे पूर्व सीएम।” इस पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव और पीसीसी चीफ दीपक बैज को भी टैग किया।

भूपेश बघेल की नई जिम्मेदारी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।