अन्य राज्य

मैं सेना का अधिकारी हूं… महिला डॉक्टर का किया रे’प, असलियत जान पीड़िता के पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्लीः दिल्ली में सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान के बाद खुद को सेना का लेफ्टिनेंट बताकर एक प्रमुख सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक को धोखा देने और उससे दुष्कर्म करने के आरोप में 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार के यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दक्षिण दिल्ली के छतरपुर निवासी आरव मलिक के रूप में हुई और वह ‘ई-कॉमर्स’ कंपनी में ‘डिलीवरी एजेंट’ के रूप में काम करता था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपी ने दिल्ली छावनी क्षेत्र स्थित एक दुकान से सेना की वर्दी ऑनलाइन माध्यम से खरीदी थी। 

अधिकारी ने बताया कि मलिक का भारतीय सेना से कोई संबंध नहीं है और उसने शिकायतकर्ता को गुमराह करने के लिए अपनी फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया था। सरोजिनी नगर एन्क्लेव थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के रूप में काम करने वाली 27 वर्षीय महिला इस वर्ष की शुरुआत में सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से मिली थी। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिमी) अमित गोयल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 30 अप्रैल से 27 सितंबर के बीच सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’, ‘व्हट्सएप’ के जरिए मलिक ने महिला से लगातार बात की और खुद को कश्मीर में तैनात सेना का लेफ्टिनेंट बताया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा, ‘‘महिला का विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने सेना की वर्दी पहनकर उसे अपनी फोटो भी भेजी। बाद में वह (आरोपी) महिला के घर आया, महिला को कुछ खिलाया और इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए।” 

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (दुष्कर्म), 351 (आपराधिक धमकी), 319 (पहचान छिपाकर धोखाधड़ी) समेत अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button