उत्तरप्रदेश

पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब…चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह झुलसे; इस बात से था नाराज

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। उसने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए। घटना की जानकारी होने लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को जानकारी दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  

यह पूरा मामला कविनगर थाना क्षेत्र का है। यहां पर शास्त्री नगर चौराहे पर दिनदहाड़े एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस हमले में महिला का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गए। उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। 

क्यों फेंका तेजाब? 
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने वाला था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच की। घटनास्थल पर तेजाब बिखरा दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी से नाराज था, उनके बीच विवाद चल रहा था, इसलिए तेजाब से हमला कर दिया। 

इस बात से नाराज था पति 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीडित महिला की शादी 16 साल पहले आरोपी से हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी है। दोनों के बीच कई बातों को लेकर पिछले कुछ महीनों से लड़ाई झगड़े होते रहते थे। जिसके कारण वह दोनों अलग-अलग ही रहते थे। महिला कुछ दिन पहले बिना बताए विश्वजीत करमाकर को छोड़कर अपनी बेटी के साथ चंडीगढ़ चली गई थी। जिससे वो नाराज था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपनी पत्नी के आने का इंतजार कर रहा था। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी आ रही है, तो उसने उस पर हमला करने के लिए अपने कार्यस्थल से तेजाब का इंतजाम किया और मौका देखकर पत्नी पर अटैक कर दिया। उसने कहा कि उसे डर था कि लोग उसका मजार उड़ाएंगे कि वो अपनी पत्नी को घर छोड़कर जाने से नहीं रोक पाया। इसी गुस्से में उसने उस पर तेजाब फेंक दिया। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button