मध्यप्रदेश

कर्ज चुकाने पति ने पत्नी को कर दिया दोस्त के हवाले, पीड़ित महिला पहुंची थाने

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है, पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपने दोस्त से अवैध संबंध बनाने को कहा तो वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने सोमवार को बताया कि राजस्थान की रहने वाली पीड़िता है जिसका ससुराल धार में है। पीड़ित महिला ने इंदौर के महिला थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है की पीड़िता का पति उसके दोस्त का आपस में पैसों का लेनदेन था। 

सके बदले पति ने अपनी ही पत्नी को बचपन के दोस्त के साथ अवैध संबंध बनाने को कहा जिसको लेकर पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और उसके दोस्त के खिलाफ जीरो पर मामला दर्ज कर एफआईआर धार पहुंचा दी है, जिसकी जांच अब धार पुलिस करेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button