ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 को टक्कर देने आया 45 नंबर

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के पैन इंडिया रिलीज के इस सुनहरे दौर में कन्नड फिल्मों के दिग्गज कलाकार डॉ. शिव राजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी बहुप्रतीक्षित कन्नड़ भाषा की एक्शन पैक्ड फैन्टेसी ड्रामा फिल्म ’45’ का जबरदस्त टीज़र आज मुंबई के पीवीआर सिनेमा में लॉन्च किया गया. देश के चार सबसे बड़े शहरों में प्रमोशन के लिए पैन इंडिया टूर की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. क्या टीजर है, फिल्म देखने के लिए य़ह टीजर दर्शकों को दावत दे रहा है. प्रसिद्ध संगीतकार अर्जुन जन्या ने साउथ के बड़े सितारों को एक साथ लाने का प्रयोग किया है जिनकी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है. सूरज प्रोडक्शंस द्वारा बनी फिल्म को 15 अगस्त, 2025 को कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम के साथ हिंदी में भी भव्य स्तर पर रिलीज किया जाएगा. टीजर का एक संवाद अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है “इंसान को उसके मरने के बाद दिखाने वाला प्यार उसके जीते जी दिखाओ.”
एक धमाकेदार कन्नड ऐक्शन ड्रामा फिल्म 45 एक रहस्यमयी नंबर पर आधारित है जिसमें दर्शक शिवराज कुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी जैसे तीन दमदार कलाकारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देख सकेंगे. इस कहानी में जब नंबर ’45’ उनके जीवन में आता है, तो कुछ भी पहले जैसा नहीं रहता सब कुछ बदल जाता है. संगीत के महारथी अर्जुन जन्या द्वारा निर्देशित यह शानदार फिल्म एक्शन, ईमोशन और गहरी संवेदनाओं का अद्भुत संगम है.



