ज्योतिषी

आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 अक्टूबर का दिन? पढ़ें मेष से मीन राशि का हाल

Today Horoscope 7 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 अक्टूबर 2025 को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 7 अक्टूबर का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

राशिफल-

मेष राशि- अनाप-शनाप खर्च होंगे। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि– आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन डर से और भय से परेशान रहेगा। संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– उच्चाधिकारियों के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– चोट-चपेट लग सकती है। मानहानि की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना की ओर चीजें इंगित कर रही हैं। सावधानी बरतें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी खराब स्थिति में बात न जाए। व्यापार अच्छा है। नौकरी चाकरी पर ध्यान दें। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि– शत्रुओं उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन शमन भी होगा। दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि– गृह कलह के संकेत हैं। स्वयं के और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अभी भौतिक सुख-संपदा से जुड़ी खरीदारी को रोक दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– पराक्रम उतना फल नहीं देगा, जितना आप पराक्रम करके सोचेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यावसायिक स्थिति मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान से सोच-समझकर बोलें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। एक डर व्याप्त रहेगा, संतान को लेकर, प्रेम को लेकर, अपनों को लेकर व स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button