20 लाख फॉलोअर्स वाली 10 साल की असमिया लड़की कैसे बन गई सोशल मीडिया सेंसेशन?

कैसे 10 साल की वरन्या बोरबोरा ने अपनी अंग्रेजी स्किल्स और कॉन्फिडेंस से 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स बना लिये और देशभर में अपनी खास पहचान बनायी है.
जब एक 10 साल की बच्ची अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट अंग्रेजी उच्चारण और भावनात्मक समझ से पूरे देश का ध्यान खींचे, तो वह सिर्फ एक सोशल मीडिया स्टार नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बन जाती है. विवेशियस वरन्या, असम की रहने वाली वरन्या बोरबोरा, आज भारत की सबसे चर्चित बाल कंटेंट क्रिएटर बन चुकी हैं.
पहला वायरल वीडियो
उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 16,500 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स. उनकी पहली वायरल वीडियो- “Are you feeling a little anxious today?” – ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.
मां इंस्टाग्राम, पिता यूट्यूब चैनल का संचालन करते हैं
वरन्या की मां मसूमी शर्मा बोरबोरा उनके इंस्टाग्राम को संभालती हैं, जबकि उनके पिता प्रांजल बोरबोरा यूट्यूब चैनल का संचालन करते हैं. उनकी बड़ी बहन वीडियो एडिटिंग में मदद करती हैं. यह पूरा परिवार मिलकर वरन्या की प्रतिभा को मंच देता है.



