उत्तरप्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; ट्रेलर से टकराई कार, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश. लखनऊ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर काकोरी थानाक्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। तेज रफ्तार कार ट्रेलर में पीछे से घुस गई और उसमें फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि यह हादसा राजधानी लखनऊ में काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य वाहन (ट्रेलर) में घुस गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से कार में फंसे पांच लोगों को लगभग एक घंटे बाद बाहर निकाला गया। उसमें तीन की ही मौत हो गई। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो लोगों का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शशांक राठौर (24), शिवम यादव (24) एवं अनुज राठौर (24) के रूप में हुई है। उनके अनुसार इस दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक उनके अनुसार ये सभी कार से फर्रुखाबाद से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साल 2019 में आयोजित कुंभ की तरह आगामी महाकुंभ में भी सरकार स्वच्छता पर विशेष बल दे रही है और लोगों को सामुदायिक शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है। इस दिशा में 15 दिसंबर तक मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक शौचालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष कार्याधिकारी (कुम्भ मेला) आकांक्षा राणा ने बताया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं। इन शौचालयों को 15 दिसंबर तक स्थापित कर लिया जाएगा।

​​​​​​​

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button