राष्ट्रीय
दिल्ली के पीतमपुरा में भीषण हादसा, घर में आग लगने से 5 लोगों की मौत

दिल्ली के पीतमपुरा में गुरुवार (18 जनवरी) को एक घर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है. आग शाम को लगी थी.
दरअसल, पुलिस और फायर ब्रिगेड को रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि इलाके की 4 मंजिला इमारत में आग लग गई है. इस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान 7 लोगों को घर से निकाला गया. इसमें से 3 महिलाओं और 2 पुरुषों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.



