CM साय बालोद जिले के दौरे पर, गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सल मोर्चे पर चर्चा करने जाएंगे बस्तर, RSS के प्रशिक्षण का आज समापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम साय छत्तीसगढ़ निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे. तत्पश्चात शाम 7 बजे वापस रायपुर लौटेंगे. यहां सीएम साय फिल्म कलाकारों के लिए आयोजित CIPL क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर में बुद्धिजीवियों से नक्सल मोर्चे पर करेंगे चर्चा
छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद जारी है. पहले पुनर्वास नीति में नक्सलियों से सुझाव मांगा गया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में पत्रकारों और विशेषज्ञों से चर्चा की थी. वहीं आज गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे. बस्तर में गृहमंत्री शर्मा बुद्धिजीवियों से नक्सल मोर्चे पर चर्चा करेंगे. वहीं दूसरे दिन यानी 3 जून को नक्सल मोर्चे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
आरएसएस के प्रशिक्षण का समापन आज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) छत्तीसगढ़ प्रांत का 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण का समापन आज होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी पद्यमश्री जागेश्वर बिरहोर होंगे. साथ ही मुख्य वक्ता क्षेत्र संघचालक मध्यक्षेत्र डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना होंगे. कार्यक्रम बूढ़ापारा के छत्रपति शिवाजी आउटडोर स्टेडियम में शाम 5.30 बजे होगा. स्थानीय कृष्णा पब्लिक विद्यालय, कमल विहार, डूण्डा में संघ शिक्षा वर्ग के 15 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 18 मई से 3 जून तक किया जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी जिलों से 577 शिक्षार्थी शामिल हुए हैं.



