उत्तरप्रदेश

होली की खुशियां मातम में बदली, बाइक सवार पिता पुत्र नहर में गिरे, मौत

एटा: जिले के बागबाला क्षेत्र में बुधवार को होली के दिन परिवार से मिलने जा रहे एक शख्स और उसके नाबालिग बेटे की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) कार्तिका सिंह ने यहां बताया कि डूंगरी सिंह (27) नामक व्यक्ति अपने सात वर्षीय बेटे उमंग के साथ फरीदाबाद से मोटरसाइकिल से अपने गांव जमालपुर लौट रहा था।

 उन्होंने बताया कि रास्ते में एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर स्थित नहर के पास बुधवार की भोर करीब तीन बजे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और नहर में जा गिरी। सिंह ने बताया कि इस घटना में डूंगरी सिंह और उमंग की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र के शव नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button