उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

हिजबुल मुजाहिदीन का 18 साल से फरार आतंकी गिरफ्तार, भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग…

लखनऊ : यूपी एटीएस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 18 साल से फरार चल रहे आतंकी को कश्मीर से गिरफ्तार किया है। आतंकी संगठन का सक्रिय सदस्य  25 हजार का इनामी है और कश्मीर के पूंछ जिले का निवासी है। एटीएस ने बताया कि आतंकी का नाम उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुलस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ हुसैन मलिक है।  

उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। एटीएस ने बताया कि ये आतंकी साल 2002 से फरार चल रहा था। उल्फत हुसैन ने हिजबुल मुजाहिदीन के पाक अधिकृत कश्मीर स्थित सेंटर में ट्रेनिंग ली थी। जिसके बाद उल्फत मुरादाबाद में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने वाला था। 

2001 में भी पकड़ा गया था उल्फत हुसैन
बता दें कि इससे पहले 9 जुलाई 2001 को उल्फत हुसैन को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके पास से एक AK 47, एक AK56, दो पिस्टल, 12 हैंड ग्रेनेड, 50 डेटोनेटर, 29 किलो विस्फोटक और 507 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। हालांकि, कुछ समय बाद उसे जमानत मिल गई थी। फिर वो फरार हो गया था। मुरादाबाद कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button