व्यापार

हिंदुजा ग्रुप की IIHL को IRDAI से मिली रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण की मंजूरी

सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया है कि हिंदुजा ग्रुप के नेतृत्व वाली इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) की महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई है. इस डील को पहले ही NCLT, RBI, CCI से मंजूरी मिल चुकी है. NCLT ने फरवरी में IBC के तहत रिलायंस कैपिटल के लिए IIHL की 9650 करोड़ रुपये की अधिग्रहण योजना को मंजूरी दे दी थी. IIHL हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड है.

मनी कंट्रोल के अनुसार IRDAI ने 10 मई को कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की इंश्योरेंस आर्म , रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (RNLIC) में 26 फीसदी हिस्सेदारी हिंदुजा ग्रुप की कंपनी एशिया एंटरप्राइजेज को ट्रांसफर करने को मंजूरी दी है. RNLIC रिलायंस कैपिटल और जापान की निप्पॉन लाइफ के बीच एक ज्वाइंट वेंचर (JV) है. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए RNLIC की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस कैपिटल 51 फीसदी के साथ मैज्योरिटी स्टेक होल्डर्स है और शेष 49 फीसदी निप्पॉन लाइफ के पास है.

इस तारीख तक शेयर खरीद पूरी करनी होगी

IRDAI की मंजूरी के अनुसार, हिंदुजा को अप्रूवल की तारीख से तीन महीने की अवधि के भीतर RNLIC में शेयर खरीद पूरी करनी होगी. ट्रांजैक्शन के बाद IRDAI की शर्तों के अनुसार, रिलायंस कैपिटल, निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और एशिया एंटरप्राइजेज LLP कंपनी के प्रमोटर बने रहेंगे. इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा “हमें अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कल (10 मई 2024) IRDAI से मंजूरी मिलने की खुशी है. मंजूरी कुछ ‘रेगुलेटरी, वैधानिक और न्यायिक’ मंजूरी के अधीन है.”

उन्होंने कहा ”इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड इसे जल्द से जल्द प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसका लक्ष्य एनसीएलटी की निर्धारित तिथि 27 मई 2024 तक इस ट्रांजैक्शन को बंद करना है. हम इस अवसर पर रेगुलेटर्स और एडमिनिस्ट्रेटर सहित सभी हितधारकों को उनके समय पर समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं.”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button