राष्ट्रीय
हिंदू पक्ष ने किया बड़ा दावा, एएसआई ने ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार को मंदिर का हिस्सा माना

वाराणसी
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। हिंदू और मुस्लिम पक्षों के कुल पांच लोगों को एक-एक कॉपी दी गई है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु जैन ने दावा किया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार हिंदूू मंदिर का हिस्सा है। अंदर के पिलर भी हिंदू मंदिर के खंभे थे, जिन्हें बाद में प्लास्टर आदि से थोड़ा बदला गया है।
839 पेज की रिपोर्ट में वुजूखाना को छोडक़र हर कोने का एक-एक ब्योरा है। ज्ञानवापी की दीवारों से लेकर शिखर तक का ब्योरा एएसआई ने इसमें लिखा है। ज्ञानवापी के अंदर एएसआई को क्या-क्या मिला और क्या-क्या दिखा इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।



