अन्य खबरें

हिन्दू सेना ने की अयोध्या मार्ग करने की मांग, बोर्ड पर चिपकाए पोस्टर ‘बाबर रोड का बदलें नाम…’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग करने की मांग की है. इन लोगों ने बाबर रोड की पट्टिका पर अयोध्या मार्ग का पोस्टर चिपका दिया

हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, ‘हिंदू सेना लंबे समय से मांग कर रही है कि बाबर रोड का नाम बदला जाए. यह भारत देश भगवान श्री राम, श्री कृष्ण, श्री वाल्मिकी, गुरु रविदास जैसे महापुरुषों का देश है. अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. जब बाबर की बाबरी ही नहीं रही, तो दिल्ली में बाबर रोड का क्या काम?’

बता दें कि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को राललला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. यह मंदिर उसी जगह बनी है, जहां पहले पहले मुगल शासक बाबर के नाम पर बनवाई गई मस्जिद थी. हिन्दू सेना इससे पहले 8 जनवरी को नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) को पत्र लिखकर इस सड़क का नाम बाबर रोड से बदलकर अयोध्या मार्ग करने की मांग कर चुका है.

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने एनडीएमसी चेयरमैन को लिखे पत्र में नई दिल्ली के बंगाली मार्केट में स्थित बाबर रोड का नाम बदलने का आग्रह किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘जिहादी बाबर ने भारत के लोगों पर अत्याचार किया और जबरन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया, हमारे मठों को ध्वस्त कर दिया और मंदिर बनाए और उन पर जबरन मस्जिदें बनाईं.’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button