छत्तीसगढ़

हिमाचल प्रदेश के CM का इस्तीफा : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपना इस्तीफा, शाम तक नए नेता का ऐलान कर सकती है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश, 28 फरवरी 2024

मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं।

सुखविंदर ने नाराज मंत्री विक्रमादित्य के पद से इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद यह कदम उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने नाम लिए बिना सीएम सुखविंदर सुक्खू पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि विधायकों को भी नजरअंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। अब गेंद आलाकमान के पाले में है।”

क्रॉस वोटिंग करने वाले एक विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की थी।

उधर, हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। जयराम ठाकुर बुधवार सुबह गवर्नर से मिले और फ्लोर टेस्ट की मांग की थी।

ठाकुर ने यह कदम मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के बाद उठाया। चुनाव में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के फेवर में वोट दिया था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर संकट मंडराने लगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button