व्यापार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक ही सप्ताह में चार अरब डॉलर से ज्यादा की कमी!

मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट हुई है। बीते 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 4:3 अरब डॉलर से भी ज्यादा की कमी हुई है। इस दौरान अपने एफसीए, स्वर्ण और एसडीआर समेत सभी पण्य में कमी हुई है। इस वजह से अपना भंडार $690.7 billion तक गिर गया है। इससे पहले बीते 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $1.4 billion की बढ़ोतरी हुई थी।

कहां रह गया भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 22 अगस्त 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.386 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $1.488 billion की वृद्धि हुई थी। अब अपना भंडार घट कर $690.720 billion का रह गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

FCA में हुई गिरावट

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में गिरावट हुई है। 22 अगस्त 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $3.652 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $1.924 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $582.251 Billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी घटा

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में भी कमी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार में $464 million की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $493 million की कमी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर USD 85.003 billion का रह गया है।

एसडीआर में भी कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 23 Million डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर 18.736 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 23 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर $4.731 Billion का रह गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button