छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

कवर्धा. रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर कवर्धा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में फंस गया, जिसे राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

घायल दोनों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है. हादसे में पिकअप (क्रमांक सीजी 04 पद 6336) और ट्रक (क्रमांक एमपी 20 एचबी 7181) दोनों की हालत बहुत खराब हो गई. फिलहाल, दोनों का इलाज जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button