केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

उच्च न्यायालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगा। वहीं, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज (27 मार्च) से देश के सबसे बड़े चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने जनता के बीच आ रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की वजह से आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है
रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
उच्च न्यायालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगा।
10 हजार किमी की यात्रा कर वोटरों का मिजाज जानेगा अमर उजाला का चुनावी रथ
अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज (27 मार्च) से देश के सबसे बड़े चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने जनता के बीच आ रहा है। लोकसभा चुनाव के अगले दो महीने के दौरान हम अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं के बीच होंगे। सीधे उन्हीं से जानेंगे कि इस चुनाव में उनके क्या मुद्दे हैं और किन मुद्दों पर वे जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ थाली बजाकर ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की वजह से आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार रात में आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश इलाके में ‘केजरीवाल को रिहा करो’ के नारे के साथ थाली बजाते हुए निकल पड़े।
गृह मंत्री शाह बोले- जम्मू-कश्मीर से अफस्पा हटाने पर करेंगे विचार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बल अधिनियम को हटाने पर विचार करेगी। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार वहां से सैनिकों को वापस बुलाने और कानून व्यवस्था को अकेले जम्मू-कश्मीर पुलिस पर छोड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता था लेकिन अब वे विभिन्न ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं
कांग्रेस ने काटा मणिशंकर अय्यर का टिकट
कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की। इस सूची की खास बात यह है कि पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का टिकट काट दिया गया है। मणिशंकर अय्यर की परंपरागत मानी जाने वाली तमिलनाडु की मयिलादुथुराई लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उनकी जगह पर वकील आर सुधा को उम्मीदवार बनाया है। आर सुधा तमिलनाडु महिला कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष भी हैं।



