छत्तीसगढ़

हेड मास्टर ने 5 वीं कक्षा की छात्रा से की मारपीट, आंखों के नीचे गंभीर चोट आई, युवा कांग्रेस ने दी चेतावनी

मुंगेली.  शासकीय प्राथमिक शाला चमारी के प्रधान पाठक टुकराम खांडे ने 5वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस घटना में छात्रा के आंखों के नीचे गंभीर चोट आई है. छात्रा के परिजनों ने स्कूल के हेड मास्टर पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की है. युवा कांग्रेस ने मारपीट करने वाले हेडमास्टर पर कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

मुंगेली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चमारी के प्रधान पाठक टुकराम खांडे ने 29 जून को 5वीं कक्षा की छात्रा गौरी साहू को डंडे से मारपीट  कर लहू लुहान कर दिया. टीचर ने पहले छात्रा को डराया, फिर डंडे से मारकर दाहिने आंख के पास चोट पहुंचाई. इस घटना में छात्रा के आंखों के नीचे गंभीर चोट आई है. जिसके छात्रा के परिजनों ने 1 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित आवेदन कर प्रधान पाठक पर उचित कार्रवाई की मांग की. लेकिन शिकायत के बाद भी आरोपी शिक्षक टुकराम खांडे के ऊपर किसी भी प्रकार का विभागीय कार्यवाही नहीं हुई. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button