खेल

Hardik Pandya: मुंबई में भी ट्रोलर्स के शिकार हुए हार्दिक पांड्या, रोहित ने इशारा करके जीत लिया दिल

IPL 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। लेकिन आईपीएल 2024 में हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम को अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इन मैचों में हार्दिक को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने अपना तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला है। इस मैच में फैंस की हूटिंग का सामना हार्दिक को करना पड़ा।

फैंस ने हार्दिक पांड्या को किया ट्रोल
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस करने पहुंचे थे। तब स्टेडियम में फैंस ने बू करना या ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने इस दौरान जमकर हूटिंग भी की। फिर इसके बाद संजय मांजरेकर ने फैंस को अच्छा बर्ताव करने की सलाह दी। जब हार्दिक पांड्या पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आए तब भी फैंस ने हूटिंग की।

रोहित शर्मा ने किया ऐसा
जब फैंस हार्दिक पांड्या को स्टेडियम में ट्रोल कर रहे थे। तब कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस से इशारा करके ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने ऐसा करके सभी का दिल जीत लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है।

मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरे मैच में मिली हार
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। टीम का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस तक अपना खाता नहीं खोल पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने बनाए। उन्होंने 34 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 32 रनों का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने 54 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button