मनोरंजन

थिएटर्स में ‘हनुमान’ की सुपरपावर कर रही धमाल, बॉलीवुड की ‘मेरी क्रिसमस’ से बेहतर कमाई

पिछले कुछ सालों में साउथ से आ रहीं सॉलिड फिल्में हिंदी में भी दमदार कमाई कर रही हैं. तेलुगू इंडस्ट्री से आई ‘हनुमान’ अब इस लिस्ट में लेटेस्ट एंट्री बनने को तैयार है. माइथोलॉजी पर बेस्ड इस सुपरहीरो फिल्म ने पहले ही दिन से थिएटर्स में ऑडियंस को जमकर एंटरटेन का डोज देना शुरू किया और हिंदी वर्जन में भी सॉलिड ओपनिंग दर्ज की.

तेलुगू एक्टर तेज सज्जा स्टारर ‘हनुमान’ को सॉलिड रिव्यूज मिले और बहुत लिमिटेड बजट में बनी इस फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स की जमकर तारीफ की जा रही है. फिल्म की हिंदी डबिंग को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. जनता से मिल रहे सॉलिड वर्ड ऑफ माउथ ने ‘हनुमान’ को हिंदी में दमदार शुरुआत दिलाई है और इसने पहले वीकेंड में बॉलीवुड की रिलीज ‘मेरी क्रिसमस’ से बेहतर कमाई की है.

‘हनुमान’ का वीकेंड कलेक्शन
शुक्रवार को रिलीज हुई तेज सज्जा की फिल्म को पहले ही दिन से हिंदी में सॉलिड ऑडियंस मिलने लगी. पहले दिन लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘हनुमान’ ने 2.15 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खाता खोला. तारीफों का असर दूसरे दिन दिखना शुरू हुआ और डिमांड बढ़ने पर इसके शोज भी बढ़ाए गए. इसका नतीजा ये हुए कि शनिवार को फिल्म की कमाई ऑलमोस्ट डबल हुई और इसने 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया.

हनुमान’ को बॉक्स ऑफिस पर मिला सॉलिड जंप तीसरे दिन भी जारी रहा. फिल्म ने रविवार को इंडिया में 15 करोड़ रुपये के लगभग नेट कलेक्शन किया है. इसमें फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई का हिस्सा 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यानी पहले वीकेंड में ‘हनुमान’ के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है.

बॉलीवुड की बड़ी रिलीज से बेहतर ‘हनुमान’ का हिंदी कलेक्शन
नए साल में बॉलीवुड की पहली बड़ी फिल्म, ‘मेरी क्रिसमस’ भी शुक्रवार को ही थिएटर्स में पहुंची. विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म हिंदी समेत तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई. ‘मेरी क्रिसमस’ ने पहले दिन हिंदी में 2.2 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खाता खोला. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा जंप आया और इसने 3.1 करोड़ रुपये कमाए.

रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ से 4 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है. इसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 3 करोड़ से थोड़ा ज्यादा है. नए साल में बॉलीवुड से पहली बड़ी रिलीज बनकर आई ‘मेरी क्रिसमस’ के हिंदी वर्जन ने, पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button