तकनीकी

आधा भारत नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं…

AC Tips: गर्मी अपने चरम पर है और लगभग हर घर में अब AC चलना शुरू हो गया है. लेकिन आज भी कई लोग AC के साथ सीलिंग फैन चलाने को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. कई लोग एसी के साथ पंखा चलाते हैं तो कई लोग इससे परहेज करते हैं. लेकिन इस बात का सही जवाब आज भी कोई नहीं जनता कि AC के साथ पंख चलाना चाहिए या नहीं? अगर आप भी नहीं जानते तो फिर ये खबर जरूर पढ़िएगा.

AC के साथ सीलिंग फैन

आज भी कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि उन्हें AC के साथ सीलिंग फैन चलाना चाहिए या नहीं. कई लोग अपने घर में AC के साथ सीलिंग फैन चलाना पसंद करते हैं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जो एसी के साथ पंखा चलाना पसंद नहीं करते. जबकि AC के साथ सीलिंग फैन चलाने के कई फायदे हैं.

AC के साथ सीलिंग फैन चलाने के फायदे

  • AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से AC को रूम जल्दी ठंडा करने में मदद मिलती है. दरअसल, जब हम AC के साथ पंखा चलाते हैं तो पंखे की हवा AC की कूलिंग को पूरे कमरे में फैला देते हैं. जिससे रूम जल्दी ठंडा हो जाता है.
  • AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से AC पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ता. इससे बिजली की खपत भी कम होती है. साथ में रूम जल्दी ठंडा हो जाने के कारण आप AC बंद कर सकते हैं. जिससे बिजली बिल भी ज्यादा नहीं आता है.
  • पंखा AC की हवा को रूम के कोने-कोने तक पहुंचा देता है. जिससे रूम में एक आरामदायक टेंपरेचर बना रहता है और साथ में ह्यूमिडिटी भी नहीं होती है.

हर कमरे के लिए जरूरी नहीं है पंखा

अगर आपका कमरा छोटा है और आपने ज्यादा टन वाली AC कमरे में लगा रखा है, तो फिर आपको पंखा चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपका रूम जल्दी ही ठंडा हो जाएगा. आप चाहे तो रूम ठंडा होने के बाद AC बंद कर सकते हैं. जिससे बिजली बिल की बचत होगी.
वहीं, अगर आप रूम को जल्दी ठंडा करना चाहते हैं तो फिर आप AC के साथ पंखे का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे में आप अपने रूम साइज और AC की कैपेसिटी को देख कर AC के साथ पंखा चला सकते हैं. हालांकि, AC के साथ पंखा चलाने का ऑप्शन ज्यादा अच्छा रहेगा. इससे न सिर्फ आपको अच्छी कूलिंग मिलेगी बल्कि बिजली की बचत भी होगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button