खेल

‘क्या बिना तैयारी के मैच खेलने गए थे?’ टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के सचिन

नई दिल्ली. क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय खिलाड़ियों के अप्रोच पर सवाल उठाए हैं. टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद सचिन भी गुस्से में हैं. न्यूजीलैंड ने भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया. भारतीय टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब अपने घर में टीम इंडिया का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सफाया हुआ. सचिन ने कड़े लहजे में सवाल पूछा है कि क्या भारतीय खिलाड़ी बिना प्रैक्टिस किए टेस्ट सीरीज खेल रहे थे. उन्होंने कहा है कि घर में इस शर्मनाक हार को पचा पाना मुश्किल है.

मुंबई में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत (IND vs NZ) को 25 रन से हराकर 3-0 से मेजबानों का सूपड़ा साफ किया. टेस्ट में 1999-2000 के बाद भारतीय टीम का पहली बार सूपड़ा साफ हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से फ्लॉप रहे. टीम इंडिया की इस बाहर में इन दोनों का अहम रोल रहा है. गेंदबाजी में टीम इंडिया के टॉप स्पिनर आर अश्विन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. कोहली और रोहित घरेलू मैच खेले बिना टेस्ट सीरीज में उतरे थे. इनके पास दलीप ट्रॉफी में प्रैक्टिस का अच्छा मौका था लेकिन इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में उतरने की हिम्मत नहीं जुटाई.

‘घर पर 0-3 की हार को पचा पाना मुश्किल है’
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा,’ घर पर 0-3 की हार को पचा पाना मुश्किल है. इसके कारणों का पता लगाना चाहिए. क्या तैयारी में कमी थी. शॉट सेलेक्शन ठीक नहीं था या मैच प्रैक्टिस की कमी थी?’ सचिन का सवाल उठाना जायज है. उनका अनुमान एकदम ठीक है. क्योंकि जब इन स्टार खिलाड़ियों के पास दलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका था तब, ये छुट्टियां मना रहे थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत के बल्लेबाज स्पिन को सही से खेल नहीं पा रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे वो स्पिनर्स का सामना करना भूल गए हों.

‘शुभमन गिल ने पहली पारी में डटकर बल्लेबाजी की’
सचिन तेंदुलकर कीवी टीम की जमकर तारीफ की है. तेंदुलकर ने कहा कि पूरी सीरीज में जिस तरह से न्यूजीलैंड ने प्रदर्शन किया है, उन्हें पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए. भारत में 3-0 से सीरीज जीतने से बढ़िया कुछ और नहीं हो सकता था. हालांकि सचिन ने शुभमन गिल की पहली पारी में बनाए गए 90 रन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि गिल ने पहली पारी में डटकर बल्लेबाजी की. ऋषभ पंत ने दोनों पारियों शानदार बैटिंग की. सचिन ने कहा कि पंत ने जिस तहर से फुटवर्क का इस्तेमाल किया उससे उन्होंने मुश्किल पिच को भी अलग बना दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button