छत्तीसगढ़

बिलिंग को लेकर शिकायत मिलने पर रेस्टोरेंट में जीएसटी का छापा, दस्तावेज खंगाल रही टीम

कवर्धा. जीएसटी की टीम ने कवर्धा के बस स्टैंड स्थित न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई की है. बिलिंग को लेकर शिकायत मिलने पर कवर्धा लोकल जीएसटी की टीम ने छापा मारा है. 6 अफसरों की टीम न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में दबिश देकर कागजात खंगाल रही है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग ने राज्य में ई-वे बिल के प्रावधानों में दी जाने वाली छूट खत्म कर दी है. राज्य में व्यवसायियों के लिए अब 50 हज़ार रुपए से अधिक के सामानों का परिवहन करने पर ई-वे बिल जनरेट करना आवश्यक होगा. 50 हजार से कम के सामान में ई-बिल नहीं लगेगा. इसके लिए सरकार ने 24 मई को ही अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य में अभी तक एक जिले के भीतर माल के परिवहन करने पर ई-वे बिल जारी करना जरूरी नहीं था. इसके साथ ही 15 सामानों को छोड़कर राज्य के भीतर किसी भी वस्तु के परिवहन पर ई-वे बिल की आवश्यकता नहीं थी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button