व्यापार

GST अधिकारियों ने अप्रैल-दिसंबर में 18,000 करोड़ रुपए के फर्जी ITC मामले पकड़े

नई दिल्लीः वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक 18,000 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) मामलों का पता लगाया है। मंत्रालय ने कहा कि इन मामलों में 98 लोगों को गिरफ्तार किया है। जीएसटी खूफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने चालू वित्त वर्ष के दौरान देश भर में सक्रिय फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने वाले गिरोहों और उनके मास्टरमाइंड की पहचान करने तथा उन्हें पकड़ने पर विशेष जोर दिया है। 

एक बयान में कहा गया, ”चालू वित्त वर्ष में (दिसंबर 2023 तक) 18,000 करोड़ रुपए के 1,700 फर्जी आईटीसी मामलों का पता चला है और 98 धोखेबाजों को पकड़ा गया है।” डीजीजीआई ने उन्नत तकनीकी उपकरणों की मदद से डेटा विश्लेषण कर इन मामलों को सुलझाया और कर चोरी का पता चलाया। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button