व्यापार

जनवरी में 1.95 लाख करोड़ से अधिक रहा GST कलेक्शन

नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (GST) राजस्व संग्रह जनवरी 2025 में 195506 करोड़ रुपए रहा जो जनवरी 2024 में संग्रिहत 174106 करोड़ रुपए की तुलना में 12.3 प्रतिशत अधिक है। जीएसटीएन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 में शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह 171653 करोड़ रुपए रहा है जो जनवरी 2024 में संग्रहित 154851 करोड़ रुपए की तुलना में 10.9 प्रतिशत अधिक है। जनवरी 2025 में कुल रिफंड 23853 करोड़ रुपए रहा है जो जनवरी 2024 के रिफंड की तुलना में 23.9 प्रतिशत अधिक है। जनवरी 2025 में सीजीएसटी 36077 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 44942 करोड़ रुपए, आई जीएसटी 101075 करोड़ रुपए रहा है। इसके अतिरिक्त अभिभार 13412 करोड़ रुपए रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button