व्यापार

अक्तूबर में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का अक्तूबर महीने में सकल राजस्व संग्रह नौ प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया। घरेलू लेनदेन से अधिक राजस्व मिलने से जीएसटी संग्रह बढ़ा है।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर महीने में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 33,821 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 41,864 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 99,111 करोड़ रुपये और उपकर 12,550 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये था। आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह 1.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान आयात पर कर बढ़कर 45,096 करोड़ रुपये हो गया। अक्तूबर में 19,306 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.2 प्रतिशत अधिक है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button