जरा हट के

इस शख्स से मिलकर ग्रेट खली भी हुए हैरान, बोला – पहली बार ऊपर देख रहा हूं,

करण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वो WWE के मशहूर रेसलर रहे द ग्रेट खली के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों द ग्रेट खली और करण सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। करण सिंह मेरठ के रहने वाले हैं। इनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे लंबे नवजात शिशु के तौर पर नाम भी दर्ज है। ये देश दुनिया में अपनी असाधारण लंबाई के लिए जाने जाते हैं। पिता संजय सिंह के मुताबिक जब करण सिंह का जन्म हुआ था उस समय उनका वजन करीब 7.8 किलोग्राम था। वहीं कद करीब 43 सेंटीमीटर था। वहीं जब इस बालक की लंबाई असाधारण ढंग से बढ़ने लगी तो कई चिकित्सकों को दिखाया गया। हालांकि, चिकित्सकों की जांच में बालक स्वस्थ पाया गया। वहीं अब करण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वो WWE के मशहूर रेसलर रहे द ग्रेट खली के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

खली खुद भी काफी लंबे हैं। वहीं इस वीडियो में करण सिंह के सामने वह काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खली करण सिंह से हाथ मिला रहे हैं और कह रहे हैं कि क्या बात है यार पहली बार मैं ऊपर को देख रहा हूं यार। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button