मॉनसून की ग्रैंड एंट्री, राजधानी में जोरदार झमाझम,

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून 8 जून को सुकमा के रास्ते एंट्री हुई थी. 23 जून को पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया था. जिसके बाद से प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई है. मौसम विभाग की माने तो 30 जून तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में मानसून की एक्टिविटी जारी होने की संभावना है. रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहे और उमस बनी रही. शनिवार की सुबह से रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है. शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि “उत्तरी ओड़िसा तट के पास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है, जो दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके साथ ही एक ट्रफ़ उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड ओड़िसा होते हुए उत्तरी ओड़िसा तट के उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक लो प्रेशर बना हुआ है.
”सिस्टम के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही चेतावनी के रूप में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.”-



