छत्तीसगढ़

राज्यपाल हरिचंदन ने सपत्नीक किया मतदान,सेल्फी जोन में फोटो खिंचाई

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम महिला  सुप्रभा हरिचंदन ने आज सिहावा भवन सिविल लाइंस स्थित आदर्श मतदान केंद्र 170 पहुंच कर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान के बाद  राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button