छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने स्वीकार किया बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा, राजभवन से अधिसूचना जारी

रायपुर। विधायक बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. इस संबंध में राजभवन की ओर अधिसूचना गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है.

बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना त्यागपत्र सौंपा था. डॉ. सिंह के उनका इस्‍तीफा तत्‍काल प्रभाव से मंजूर किए जाने के साथ ही 17 जून को ही उक्त सीट को रिक्‍त घोषित कर दिया गया था. इसके बाद प्रक्रिया के तहत विधानसभा सचिवालय ने इस्तीफे की मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया था. राज्‍यपाल के इस्‍तीफा मंजूर करने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button