BSNL पर सरकार का बड़ा ऐलान, कर पाएंगे सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल

BSNL की तरफ से नई सर्विस की शुरुआत कर दी गई है। हाल ही में कंपनी ने लोगो में बदलाव किया है। साथ ही कंपनी ने 7 नई सर्विस की शुरुआत भी की है। IMC के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि कंपनी की तरफ से कई बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही 4G नेटवर्क में भी सुधार किया जा सकता है। साथ ही, सिंधिया ने बताया था कि 5G नेटवर्क की शुरुआत भी अगले साल की जा सकती है। एक इवेंट के दौरान उन्होंने नई सर्विस और लोगो में बदलाव की घोषणा कर दी है।
BSNL की तरफ से साथ ही 4G कमर्शियल सर्विस की शुरुआत की गई है। स्पैम को रोकने के लिए भी BSNL की तरफ से तेजी से काम किया जा रहा है। यही वजह है कि स्पैम फ्री नेटवर्क की शुरुआत की गई है। यानी इसमें मैलेशियल SMS और फिशिंग अटेंप्ट करने वाले कॉल्स नहीं आएंगे। साथ ही BSNL की तरफ से WiFi रोमिंग सर्विस की शुरुआत भी कर दी गई है। ये FTTH कस्टमर्स के लिए किया गया है। BSNL Hotspot पर यूजर्स को बिना एक्स्ट्रा भुगतान किए Hotspot की सुविधा भी दी जाएगी। यूजर्स को डेटा खर्च बचाने में भी मदद मिलेगी।
BSNL की तरफ से फाइबर-बेस्ड इंट्रानेट टीवी सर्विस मिलेगी, जिसमें 500 से ज्यादा लाइव चैनल, और पे टीवी ऑप्शन मिलेंगे। ये सभी फाइबर-टू-होम (FTTH) यूजर्स को मिलने वाला है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये यूजर्स के लिए काफी पॉजिटिव ऑप्शन साबित होने वाला है। कंपनी की तरफ से ऑटोमेटेड SIM Kiosks सर्विस भी शुरू की गई है।
C-DAV के साथ मिलकर BSNL ने ‘Made-in-India’ नेटवर्क की शुरुआत की गई है। ये नेटवर्क हर लिहाज से अच्छा साबित होता है। इसकी मदद से यूजर्स को एडवांस AI और IoT एप्लीकेशन का ऑप्शन दिया जाता है। इसके साथ ही हाई-स्पीड नेटवर्क भी मिलेगा। खास बात है कि ये हर लिहाज से पॉजिटिव साउंड करता है।
BSNL D2D कनेक्टिविटी-
BSNL ने हाल ही में D2D कनेक्टिविटी सॉल्यूशन भी लॉन्च किया है। ये सैटेलाइट और टैरेस्टेरियल नेटवर्क में सुधार करेगा। आपातकाल स्थिति में ये नेटवर्क काफी अच्छा साबित होता है। UPI पेमेंट का भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।



