तकनीकी

दिवाली से पहले मार्केट में चल रहे 13 तरह के स्कैम, सरकार भी चिंतित, इनसे बचने के हैं 8 उपाय

नई दिल्‍ली. दिवाली का त्योहार आने वाला है और यह वही समय है जब लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए उपहार खरीदने की योजना बनाते हैं। लेकिन, जब आप अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीदने की तैयारी में होते हैं, तो धोखेबाज लोग आपको अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं. भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग घोटालों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है.

सीईआरटी-इन का कहना है कि जालसाज लोगों को ठगने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 13 तरीकों का इस्‍तेमाल इन दिनों कर रहे हैं. इसलिए अब हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है. दिवाली पर लोग खूब खरीदारी करते हैं. आजकल ऑनलाइन शॉपिंग खूब चलन में है. जालसाज तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों के अकाउंट में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

आपको ठगने को ऐसे बिछाया है जाल
फ़िशिंग स्कैम के जरिए जालसाज ईमेल या संदेशों का उपयोग करके विश्वसनीय ब्रांडों की नकल करते हैं और उपयोगकर्ताओं के लॉगिन क्रेडेंशियल या व्यक्तिगत डेटा चुराते हैं. पुरस्कार या लॉटरी जीतने का झांसा देकर भी लोगों को गुमराह करने की काशिश की जा रही है. फर्जी ऑनलाइन डेटिंग प्रोफाइल बनाकर भी जालसाज पैसे ठग रहे हैं. नौकरी की फर्जी विज्ञापनों, किसी तकनीकी समस्या को ठीक करने के बहाने और कहीं पैसा निवेश करने पर मोटा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर भी लोगों को ठगा जा रहा है.

लोगों के पैसे उड़ाने को ठग नकली ऑनलाइन स्‍टोर तक चला रहे हैं, जहां से लोगों को पूरे पैसे लेकर नकली माल सप्‍लाई किया जा रहा है्. इसी तरह कुछ जालसाज गलती से किसी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का दावा करते हैं और फर्जी प्रमाण देकर उसे वापस करने का दबाव डालते हैं. पुलिस या फिर अन्‍य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी होने का दावा कर भी लोगों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button