सरकार ने दिया नौकरी का सुनहरा अवसर.. 70,000 तक होगी सैलरी

नीति आयोग ने विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों की भर्ती के लिए ‘वर्क फॉर विकसित भारत’ नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल का उद्देश्य अर्थशास्त्र, बिग डेटा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईटी, टेलिकॉम और क्लाइमेट चेंज जैसे क्षेत्रों में पेशेवरों की नियुक्ति करना है.
लॉन्च किए गए नए पोर्टल workforbharat.niti.gov.in के जरिए युवा पेशवर से लेकर वरिष्ठ सलाहकार तक सभी विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह पोर्टल इन कैंडिडेट्स को नए अवसर प्रदान करेगा.
ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि नीति आयोग की इस पहल का उद्देश्य कुशल व्यक्तियों को विकसित भारत मिशन के तहत भारत के विकास की रणनीति में नीति निर्माण और डेवलेपमेंट इकोसिस्टम के जरिए अपना योगदान देना है.
इच्छुक कैंडिडेट पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा फील्ड का चयन कर सकते हैं. इसके जरिए वह वर्तमान में चल रहीं राष्ट्रीय विकास परियोजनाओं का हिस्सा बन सकते हैं.
यह पहल सतत विकास और समावेशी विकास से जुड़े सरकार के व्यापक लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए प्रतिभा का लाभ उठाने पर केंद्रित है.
आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या बीई/बी.टेक/प्रबंधन में 2 वर्षीय पीजी डिप्लोमा/एमबीबीएस/एलएलबी/सीए/आईसीडब्ल्यूए या फिर 10+2 के बाद 4 वर्षीय या उससे अधिक की प्रोफेशनल डिग्री धारक हो.
कैसे करें अप्लाईः इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को पोर्टल workforbharat.niti.gov.in पर जाकर अपना अकाउंट बनाना होगा।इस पोर्टल पर वर्तमान में युवा पेशेवरों, वरिष्ठ सलाहकारों और अन्य पदों के लिए विज्ञापन दिए जा रहे हैं.
युवा पेशेवर पॉलिसी रिसर्च, डेटा विश्लेषण और कार्यक्रम क्रियान्वयन में सहायता करेंगे. उनके योगदान से राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए नए विचारों और समाधानों को प्रस्तुत करने की उम्मीद है.
इस पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का कम से कम 1 साल का अनुभन होना चाहिए. अधिकतम 32 साल की उम्र के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. उनकी सैलरी 70 हजार रुपए प्रतिमाह से शुरू होगी.



