खेल

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा हिमानी संग लिए सात फेरे

नेशनल डेस्कः भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चौपड़ा एक बेहद निजी समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। नीरज चौपड़ा ने रविवार को ‘एक्स’ पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा-जीवन के नये अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो इस पल में एक साथ लाया। साझा की गई तीन तस्वीरों में से एक में नव दम्पति और कुछ नजदीकी रिश्तेदार और एक में नीरज अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे है।

मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक नीरज चौपड़ा ने दो दिन पहले हिमानी मोर नाम की लड़की से विवाह किया है। नीरज चौपड़ा ने वर्ष 2020 के टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जबकि वर्ष 2024 के पेरिस ओलम्पिक वह दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। 

कौन हैं हिमानी मोर?
नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर सोनीपत की हैं और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने ये भी बताया कि हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ। मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।

नीरज के मामा ने कहा, “लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।”

और ये भी पढ़े

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button