व्यापार

Gold-Silver Price: सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 90,600 रुपये पर स्थिर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये की गिरावट है।’’

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये की गिरावट के साथ 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत कल ही के बंद भाव 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये की गिरावट है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,305 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 11 डॉलर की गिरावट है।’’ परमार ने कहा कि रुपये में मजबूती और जोखिम भरी धारणा के कारण शुरुआती कारोबार में सोने में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, चांदी 28.94 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button