व्यापार

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की बढ़ी चमक, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

नई दिल्ली. कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में मंगलवार (12 मार्च) को बदलाव देखने को मिल रहा है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 66,350 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में तेजी आई है और अब यह 75,900 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये टूटकर 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इस दौरान चांदी 400 रुपये की तेजी के साथ 75,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई.

विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर गोल्ड स्पॉट 2,177 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 3 अमेरिकी डॉलर कम है. वैश्विक स्तर पर चांदी मामूली बढ़त के साथ 24.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button