व्यापार

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी के दाम भी घटे, जानें कितना सस्ता हुआ 22 कैरेट गोल्ड

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 05 फरवरी 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. अभी भी सोना 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 70 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 62625 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70545 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 63142 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (सोमवार) सुबह सस्ता होकर 62625 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62374 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 57635 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 46969 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 36636 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

शुद्धता शुक्रवार शाम के रेट सोमवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 63142 62625 518 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 62889 62374 515 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 57838 57635 203 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 47366 46969 397 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 36938 36636 302 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585 71864 70545 1319 रुपये सस्ती
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button