व्यापार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी… 

Gold-Silver Rate Today on July 9: आज भारत में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. COMEX (Commodity Exchange) पर भले ही सोना बिना किसी बदलाव के आज 4804.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. इससे पता चलता है कि  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव का कीमतों पर तुरंत कोई असर नहीं पड़ा है. हालांकि, घरेलू स्तर पर कीमतों मेें गिरावट आई है.

आज कितनी है सोने की कीमत?

आज देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,43,890 रुपये है, जो कल के मुकाबले 1.18% की गिरावट को दर्शाता है. कल  24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,600 के आसपास थी. इसी तरह से आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,803 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल के 1,33,377 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 1574 रुपये कम है. यानी कि प्रति ग्राम कीमतों में 157 रुपये की गिरावट आई है. आज 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1,07,917.5 रुपये है, जबकि कल कीमत इससे 1288 रुपये ज्यादा 1,09,206.13 रुपये थी. 

शहरवार सोने की कीमतें

शहर24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली1,43,650 रुपये1,31,680 रुपये
मुंबई1,44,090 रुपये1,31,940 रुपये
कोलकाता1,44,090 रुपये1,32,000 रुपये
चेन्नई1,44,450 रुपये1,32,350 रुपये
बेंगलुरु1,44,090 रुपये1,31,940 रुपये
हैदराबाद1,44,150 रुपये1,32,000 रुपये
अहमदाबाद1,44,090 रुपये1,31,940 रुपये

चांदी की आज कीमतें

वैश्विक बाजार में आज चांदी कल के मुकाबले 0,26% की मामूली बढ़त के साथ 58.69 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रही है. भारतीय बाजारों में कल के मुकाबले 3.35% की गिरावट के साथ चांदी 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इससे पहले भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच चांदी रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई थी, लेकिन अब कीमतों में वापस से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है.  

सोने-चांदी में गिरावट का अमेरिका से कनेक्शन

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के टूटने और मिडिल ईस्ट में तनाव दोबारा बढ़ने की स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 5% से ज्यादा उछलकर 78 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. तेल महंगा होने से वैश्विक बाजारों में महंगाई बढ़ने का डर बना रहेगा, जिसे काबू में लाने के लिए अमेरिकी फेड रिजर्व (US Fed) को ब्याज दरें बढ़ानी पड़ेगी. इससे निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर सरकारी बॉन्ड में लगाने लगेंगे, जिससे कीमती धातुओं की डिमांड कम होंगी और कीमतें गिरेंगी. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button