उत्तरप्रदेश

शादी की शॉपिंग कर लौट रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने गोलियों से भून डाला, मची सनसनी

बिजनौर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सरेआम गोलियों से भून डाला। घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी थी जिससे युवक नाराज था और उसने ये घातक कदम उठाया।

एक प्रेमी ने प्रेमिका को शादी से इनकार करने पर मौत की सजा दे दी। किसी और से शादी तय होने के बाद प्रेमिका शॉपिंग कर घर लौट रही थी कि गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका को बीच सड़क पर गोलियों से भून डाला। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मृतक युवती के घर वालों ने प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब प्रेमी को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था प्रेमी

घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी शिवान ने पिता और बहन के साथ बाइक से जा रही अपनी प्रेमिका नीशू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पता चला है कि शिवान नाम का लड़का नीशू से काफी समय से प्रेम करता था। लेकिन नीशू की शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी थी जिसके बाद शिवान नीशू से नाराज चल रहा था।

सरेआम गोलियों से भून डाला

शादी तय हो जाने के बाद नीशू के घर वालों ने उसके शिवान से मिलने जुलने के लिए मना किया गया था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर कई बार गांव के लोगों ने दोनों परिवारों के बीच समझौते की बात भी कही लेकिन बात नहीं बनी और नीशू की शादी कहीं और तय हो गई। नीशू अपनी बहन आकांक्षा और अपने पिता के साथ शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए बाइक से जा रही थी। तभी शिवान ने पास आकर नीशू के सिर पर रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से नीशू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और शिवान ने घटना को अंजाम देने के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

मर्डर की सूचना मिलने पर मौकी पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर शादी से नाराज प्रेमी शिवान ने नीशू की गोली मारकर हत्या कर दी और थाने में जाकर  सरेंडर कर दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दायर कर प्रेमी को जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button