छत्तीसगढ़

छात्रा ने दसवीं में फेल होने के बाद जंगल में लगाई फांसी, घर में पसरा मातम

गरियाबंद। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. एक छात्रा ने जंगल में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दसवीं कक्षा में फेल होने से छात्रा काफी परेशान थी. जिससे उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है. यह मामला बिंद्रानवागढ़ चौकी क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बिंद्रानवागढ़ चौकी बोईरबेड़ा गांव निवासी छात्रा मालती नेताम आज सुबह घर से निकली और पास के जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने लटकते शव को देखा और परिजनों को सूचना दी. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम करने गरियाबंद ले आई है. परिजनों ने बताया कि छात्रा मालती नेताम 10वीं का रिजल्ट फेल होने के बाद से लगातार परेशान रहती थी. घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button