छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप का मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा भोपाल में गिरफ्तार

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप को लेकर प्रदेश में पुलिस से लेकर ईडी तक हर कोई अलर्ट मोड पर है। अधिकारी सट्टा ऐप से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी बीच महादेव सट्टा ऐप मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल ED ने महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल मे गिरफ्तार किया है।

भोपाल ईडी तलरेजा को आज रायपुर ईडी को सौंप सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रायपुर ईडी को तलरेजा और रतनलाल जैन के पास से शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांसजेक्शन का रिकॉर्ड मिला था। इसके बाद से ही ईडी दोनों की तलाश कर रही थी। वहीं आज भोपाल ईडी ने गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button