गिफ्ट निफ्टी से मिल रहा शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत का संकेत, विप्रो, भारत फोर्ज और डोम्स समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में निगेटिव शुरुआत हो सकती है। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 26 अंक या 0.11 फीसदी गिरकर 23,999.50 पर है। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट शेयर बाजार (Gift Nifty Today) के लिए निगेटिव संकेत है।
जानकारों का कहना है कि बेहतर होते जियोपॉलिटिकल हालात, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से भारतीय शेयर बाजार में धीरे-धीरे तेजी बनी रहने की उम्मीद है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते (जिस पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर होने की खबर है) की दिशा में प्रगति और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पूरी तरह से फिर से खुलने की उम्मीदों ने ग्लोबल सेंटीमेंट को काफी बेहतर बनाया है।
आज इन शेयरों पर रखें नजर
DOMS Industries – इटली की स्टेशनरी कंपनी FILA (Fabbrica Italiana Lapis ed Affini S.p.A.) ब्लॉक डील के जरिए DOMS में 7 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 2,100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और कुल ब्लॉक डील का साइज 892 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
Wipro – कंपनी ने Anthropic के Claude मॉडल के लिए अपने ‘Applied AI Center of Excellence’ (CoE) को लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे कंपनी ने एंटरप्राइज में AI को अपनाने और उसके असर को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
Krishna Institute of Medical Sciences – कंपनी ने 16 जून को इक्विटी शेयरों के अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 771.73 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
Bharat Forge – सहायक कंपनी, कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स (केएसएसएल) ने पैरामाउंट के साथ, यूरोसैटरी 2026 में अगली पीढ़ी के हल्के बख्तरबंद बहुउद्देश्यीय वाहन सिम्हा 4×4 का अनावरण किया।
Prime Focus – सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने प्राइम फोकस (PFL), इसके प्रमोटरों, डायरेक्टर्स, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और ऑडिट कमेटी के सदस्यों के खिलाफ चल रही जांच की कार्यवाही को बंद कर दिया है।
Sonata Software – पोलुनिन कैपिटल पार्टनर्स द्वारा मैनेज किए जाने वाले ‘पोलुनिन इमर्जिंग मार्केट्स स्मॉल कैप फंड’ ने सोनाटा सॉफ्टवेयर के 19.2 लाख शेयर 56.7 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इन शेयरों की कीमत 295.12 रुपये प्रति शेयर थी।
Kajaria Ceramics – टेंडर ऑफर रूट के जरिए कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले 21.50 लाख तक के इक्विटी शेयरों का ₹1380 प्रति शेयर की कीमत पर बायबैक करने का प्रस्ताव रखा।
Sona BLW Precision Forgings – एडवांस्ड रोबोटिक्स सहित रोबोटिक्स इंडस्ट्री के लिए कंपोनेंट्स और सिस्टम्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए 62.6 करोड़ रुपये के कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) को मंजूरी दी गई।



