अंतर्राष्ट्रीय

गाजा पर हमला, 17 की मौत, इजरायली सेना ने बकरीद की रात बरपाया कहर

एजेंसियां — गाजा पट्टी

गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमले बकरीद की रात को और तेज हो गए। मध्य गाजा पर हुए इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 17 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये हमले दो जगहों पर हुए, जहां बेघर हुए लोगों को शरणार्थी कैंपों में रखा गया था। इन कैंपों पर रात को हुए हमलों में इन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये लोग राफा से निकलकर आए थे, जहां पहले ही इजरायल जमकर हमले बोल रहा है और उसकी सेना अंदर तक घुस गई है। इजरायल का कहना है कि अब हमास के आतंकवादी राफा शहर में शरण लिए हुए हैं, इसलिए वहां हमले करके ही उन्हें नेस्तनाबूद किया जा सकता है

रिपोर्ट के अनुसार बकरीद की रात को हुए पहले हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोग मारे गए। इनमें से पांच लोग तो एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा करीब 20 लोग जख्मी हो गए। करीब एक घंटे के बाद ही एक और हमला हुआ, जिसमें सात लोग मारे गए। इस भीषण हमले में पूरा परिवार ही मारा गया। इनमें परिवार के मासूम बच्चे और दादा-दादी तक शामिल थे। शरणार्थी शिविरों में इजरायल पर हमले के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। इन दो हमलों में करीब 35 लोग गंभीर रूप से घायल हैं,
जिन्हें अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button