छत्तीसगढ़

गरियाबंद : कलेक्टर श्री अग्रवाल ने टीएल प्रकरणों के त्वरित निराकरण और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का किया शुभारंभ




गरियाबंद, 31 जनवरी 2024
कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को समय सीमा की समीक्षा बैठक के दौरान नए टीएल ऑनलाईन सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। सॉफ्टवेयर को एनआईसी गरियाबंद के उप निदेशक श्री नेहरू निराला द्वारा विकसित किया गया है। टीएल ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के शुभारंभ होने से टीएल प्रकरणों के निराकरण में तेजी आयेगी। साथ ही समय सीमा के प्रकरणों की बेहतर मॉनिटरिंग की जा सकेगी। श्री निराला ने बताया कि सॉफ्टवेयर में विभाग प्रमुख के डैशबोर्ड में उनके विभाग से संबंधित लंबित पत्रों की सूची साथ में जन चौपाल एवं जनशिकायत के लंबित आवेदन भी दिख जाता है। ऑनलाइन टीएल सॉफ्टवेयर को संदेश ऐप के साथ इंटीग्रेशन किया गया है। जिससे विभाग को नए टीएल मार्क होते ही संदेश ऐप के माध्यम से नोटिफिकेशन मिल जाता है। साथ ही पत्र का पीडीएफ फाइल भी विभाग को प्राप्त हो जाता है। इस तरह नए टीएल सॉफ्टवेयर को कई नए फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। श्री निराला ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर को प्रोडक्ट की तरह तैयार किया गया है। जिसे किसी भी जिला के द्वारा इंप्लीमेंट किया जा सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button