महाराष्ट्र

गडकरी ने कहा-हवाई पट्टी की ‘रिकार्पेटिंग’ एक महीने में नहीं हुई तो अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि यदि नागपुर हवाईअड्डे के रनवे पर ‘रिकार्पेटिंग’ का काम एक महीने में पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।

रनवे पर पिछली बार ‘रिकार्पेटिंग’ का काम 2013-14 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के माध्यम से किया गया था। गडकरी ने सोमवार सुबह नागपुर हवाईअड्डे पर रनवे का निरीक्षण किया।

नागपुर हवाईअड्डे पर मिहान इंडिया लिमिटेड (एमआईएल), एएआई के साथ मिलकर काम करता है। एमआईएल के अनुसार एएआई ने सूचित किया है कि परियोजना मई 2025 तक पूरी हो सकती है, बशर्ते रनवे रोजाना आठ घंटे के लिए उपलब्ध हो।

नागपुर से लोकसभा सदस्य गडकरी ने कहा कि उड़ानों का समय बदलने और हवाई टिकट की कीमत बढ़ने से लोग परेशान होते हैं। गडकरी ने हवाई पट्टी का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि एएआई ने मई 2024 में मैसर्स केजी गुप्ता को ‘रिकार्पेटिंग’ का काम सौंपा था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button