खेल

पंत की बेखौफ बैटिंग से एजाज और जडेजा की फिरकी तक, दूसरे दिन का रोमांच

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। एक समय लगा कि टीम 300 के पार पहुंच जाएगी। शुभमन गिल और ऋषभ पंत बेजोड़ बैटिंग कर रहे थे। इस बीच एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड की वापसी करवा दी। भारत की पारी 263 रनों पर सिमटी और सिर्फ 28 रनों की ही बढ़त मिली। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन बल्लेबाजों ने 350 रन बनाए तो गेंदबाजों के खाते में 15 विकेट आए।

पंत ने आते ही कुटाई की

पंत ने आते ही कुटाई की

ऋषभ पंत ने आते ही गेंदबाजों की कुटाई कर दी। दिन की पहली दो गेंदों पर एजाज पटेल को उन्होंने दो चौके मारे। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिर्फ 36 गेंद पर उन्होंने अपनी फिफ्टी लगाई।

गिल ने भी निभाया साथ

शुभमन गिल भले ही पंत के अंदाज में नहीं खेल रहे थे लेकिन मौका मिलने पर चूक भी नहीं रहे थे। उन्होंने भी फिफ्टी लगाई लेकिन शतक लगाने से चूक गए। टेस्ट में गिल तीसरी बार नर्वस नाइंटी हुए।

कीवी फील्डर ने गिराए दो कैच

न्यूजीलैंड को दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डिंग टीम में गिना जाता है। लेकिन उन्हें शुभमन गिल और ऋषभ पंत को जीवनदान दिया। मार्क चैपमैन ने गिल का कैच छोड़ा तो मैट हेनरी ने पंत को लपकने में असफल रहे।

लंच के समय भारत का स्कोर 5 विकेट पर 195 रन था। दूसरे सेशन में एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड की वापसी करवाई। उन्होंने गिल के साथ ही सरफराज और अश्विन को आउट किया। भारत की पारी 263 रनों पर सिमट गई।

आकाश दीप को पहले ओवर में विकेट

भारत को दूसरी पारी में पहले ही ओवर में सफलता मिल गई। पिच में स्पिन के लिए मदद थी लेकिन आकाश दीप ने पहला ओवर डाला। उन्होंने कप्तान टॉम लाथम को पवेलियन भेज दिया।

क्रीज पर टिके विल यंग

पहली पारी में फिफ्टी लगाने वाले विल यंग एक बार फिर क्रीज पर टिक गए। उन्होंने डैरेल मिचेल के साथ न्यूजीलैंड की पारी को संभाल दिया। यंग ने दूसरी पारी में भी फिफ्टी लगाई।

जडेजा ने यंग-डैरेल की साझेदारी तोड़ी

विल यंग और डैरेल मिचेल की अर्धशतकीय साझेदारी को रविंद्र जडेजा ने तोड़ा। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 94 रन था। इस विकेट से मैच में एक बार फिर टीम इंडिया की वापसी भी हो गई।

फिलिप्स का काउंटर अटैक

ग्लेन फिलिप्स ने आते ही काउंटर अटैक कर दिया। भारतीय टीम इसके लिए तैयार नहीं दिख रही थी। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ छक्का मारा। इसके बाद अश्विन की तीन गेंद पर दो छक्के उड़ा दिए।

अश्विन का कैरम बॉल

अश्विन ने कैरम बॉल पर ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। गेंद लेग स्टंप पर गिरने के बाद ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। फिलिप्स के पास इस गेंद का कोई जवाब ही नहीं था।

आखिरी गेंद पर विकेट

रविंद्र जडेजा ने आखिरी बॉल पर विकेट लिया। उन्होंने मैट हेनरी को आउट किया। इस विकेट के बाद अंपायर्स ने स्टंप की घोषणा कर दी। जडेजा अभी तक 4 विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में भी उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button