उत्तरप्रदेश

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती : न्यूजीलैंड से आकर दो मूक-बधिरों ने की शादी, इटावा में लिए सात फेरे

Etawah News, (अरवीन): उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने न्यूज़ीलेंड से भारत पहुंच गया। जहां पर दोनों ने सात फेरे लिए और साथ जीने मरने की कसमें खाई। मूकबधिर कपल की यह शादी काफी सुर्खियों में आई हुई दिखाई दे रही।

शादी से खुश दिखा मूकबधिर जोड़ा
कहते हैं कि प्यार की कोई भी जुबान नहीं होती है। जब प्यार किसी को होता है तो फिर क्या वह सात समंदर पार करके अपने प्यार का इजहार करने पहुंच जाता है। ऐसा ही कुछ इटावा में भी देखने को मिला जहां पर मूकबधिर जोड़ा इस वक्त काफी सुर्खियों में आता हुआ दिखाई दे रहा है। न्यूज़ीलैंड से आया दूल्हा अपनी दुल्हन को धूमधाम से लेने के लिए उसके घर पर पहुंच गया यहां पर धूमधाम के साथ शादी की रस्मे पूरी हुई और उसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ में लेकर रवाना हो गया।

सोशल मीडिया के जरिये दोनों की हुई मुलाकात
दोनों मूकबधिर जोड़े की शादी होने के मामले में पता चला कि दूल्हे का नाम सोहित है जो की फरीदाबाद के हरियाणा का रहने वाला है। वहीं दुल्हन का नाम प्रियंका है जो की भरथना इलाके के रमायन गांव की रहने वाली है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात हुई। दोनों इशारों-इशारों में बात करने लगे। दोनों की बातें धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। सोहित अपनी दुल्हन प्रियंका को लेने के लिए उसके गांव रमायन में मंगलवार की शाम को अपने बारातियों के साथ पहुंचा जहां देर रात तक शादी का कार्यक्रम चला तो वहीं बुधवार को दोनों फरीदाबाद हरियाणा के लिए रवाना हो गए। दूल्हे के बारे में पता चला कि वह न्यूज़ीलैंड में रहता है और उसका खुद का कारोबार है।

शादी से दोनों परिवार खुश
दोनों की धूमधाम के साथ हुई शादी से दोनों के परिवार के लोग काफी खुश नजर आए। प्रियंका के भाई आदर्श राजौरे ने बताया कि मेरी बहन बचपन से ही मूकबधिर थी। लेकिन उसकी पढ़ाई में बहुत ध्यान लगता था उसने शिक्षा भी प्राप्त की थी। एक दिन पता चला कि मेरी बहन सोहित से प्यार करती है और वह भी मूकबधिर है। उनके परिवार से बातचीत हुई और उसके बाद दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई। इस जोड़े ने यह बता दिया है कि हम जैसे इंसानों की भी शादी होती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button