छत्तीसगढ़

CG – उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी, निवेश और प्रॉपर्टी के नाम पर लगाया गया चूना

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक उद्योगपति के साथ 4 करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने “कल्चर क्लब” में निवेश करने पर मोटा मुनाफा और प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी देने का झांसा देकर 2023 से 2025 तक किश्तों में यह राशि हड़प ली। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामा वर्ल्ड निवासी एक उद्योगपति एक टूर के सिलसिले में छत्तीसगढ़ से बाहर गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक अन्य राज्य के फर्म संचालक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फर्म संचालक ने “कल्चर क्लब” में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा और साथ ही प्राइम लोकेशन में संपत्ति देने का लालच दिया।

आरोपी की बातों में आकर उद्योगपति ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 4.80 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जब न तो मुनाफा मिला और न ही प्रॉपर्टी दी गई, तो उद्योगपति को धोखाधड़ी का शक हुआ। बार-बार पूछने पर फर्म संचालक गोलमोल जवाब देने लगा।

आखिरकार ठगी का अहसास होने पर उद्योगपति ने सिरगिट्टी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात फर्म संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (विश्वासभंग) के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button